फ्रान और ईडी गार्गियूला नाम के इन कपल का एक 17 साल का पोता है, उसने अपने दादा-दादी की एक ऐसी बात दुनिया के सामने ला दिया जो चौंकाने वाली बात तो होने के साथ ही हर कपल के लिए एक मिसाल भी है।
इनकी शादी को 52 साल हो चुके हैं।उसने अपने दादा-दादी की प्यारभरी एक आदत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी हैं , जो जमकर वायरल हो रही हैं।
दरअसल, उसके दादा-दादी में एक-दूसरे के प्रति इतना लगाव है कि ये दोनों एक-दूसरे को साथ-साथ रहते हुए एक जैसे कपड़े ही पहनना पसंद करते हैं। इस कपल ने अपने प्यार को जताने का एक अलग ही रास्ता निकाला जो सबको आश्चर्य में डाल दिया है।
एथंनी ने Buzzfeed को बताया कि शुरुआत में उसके दादा-दादी डासिंग क्लास के लिए एक जैसे कपड़े पहनते थे। डांसिंग क्लास से पहले वह चर्च भी जाते थे। एक बार जब वह एक जैसे कपड़े पहनकर नहीं आए तो लोगों इस बारे में उनसे सवाल किए। इसके बाद से ही दोनों ने फैसला किया कि अब वो हमेशा एक जैसी ही ड्रेस पहनेंगे।
Source- rajasthanpatrika

