Thursday, 9 October 2014

प्यार क्या है?- विकिपीडिया

प्यार एक अद्भुत एह्सास हैं। प्यार अनेक भावनाओं का, रवैयों का मिश्रण है जो पारस्परिक स्नेह से लेकर खुशी की ओर विस्तारित है। ये एक मज़बूत आकर्षण और निजी जुडाव की भावना है। ये किसी की दया, भावना और स्नेह प्रस्तुत करने का तरीका भी माना जा सकताहैं। खुद के प्रति, या किसी जानवर के प्रति, या किसी इनसान के प्रति स्नेहपूर्वक कार्य करने या जताने को प्यार केह सकते हैं। केह्ते हैं कि अगर प्यार होता है तो हमारी ज़िन्दगी बदल जाती हैं।
प्राचीन ग्रीकों ने चार तरह के प्यार को पेह्चाना है: रिश्तेदारी, दोस्ती, रोमानी इच्छा और दिव्य प्रेम। प्यार को अकसर वासना के साथ तुलना की जाती है और पारसपरिक संबध के तौर पर रोमानी अधिस्वर के साथ तुला जाता है, प्यार दोस्ती यानी पक्की दोस्ती से भी तुला जाता हैं। आम तौर पर प्यार एक एह्सास है जो एक इनसान दूसरे इनसान के प्रति मेहसूस करता हैं।

Monday, 6 October 2014

"प्रेम हुआ ऐसा कि 113 साल की बूढ़ी औरत से कर ली शादी"


ज़ी मीडिया ब्यूरो
बीजिंग : कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती और न ही कोई बंधन होता है। चीन में एक जोड़े ने इस बात को साबित किया है। 70 साल का एक व्यक्ति अपने से 43 साल बड़ी औरत को अपना दिल दे बैठा और उससे शादी रचा ली। यह जोड़ा चीन में लोगों के लिए एक मिसाल बनकर उभरा है और इस शादी के काफी चर्चे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह घटना शिनजियांग प्रांत के बाचू काउंटी की है जहां 113 साल की ऐमती ऐहमती और 70 साल के अजाटिहन के बीच एक नर्सिंग होम में प्यार हुआ और दोनों के बीच छह महीने तक रोमांस चला। अजाटिहन के शादी के पहले प्रस्ताव को ऐमती ने खारिज कर दिया था। हालांकि, ऐमती ने बाद में अजाटिहन के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। पिछले सप्ताह हुई शादी में काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए।
शादी के बाद अजाटिहन, 'हम लोग एक साथ काफी खुश हैं। ऐमती मुझसे उम्र में बड़ी लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह मेरी अच्छी देखभाल करती है और वह मेरे खाने का भी अच्छा ख्याल रखती है।'
यही तो सच्चा प्यार है.